फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है
फतेहपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। खागा कोतवाली क्षेत्र के मझटेनी गांव में हाई टेंशन (HT) लाइन का तार अचानक टूटकर एक तालाब में गिर गया। इस दौरान तालाब में मछली पकड़ रहे दो युवक ब्रिजलाल पुत्र महावीर वा राजू पुत्र इंद्रपाल की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय सूत्रों ने बताया कि तालाब के ठीक ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन का तार टूटने से यह हादसा हुआ। दोनों युवक रोजी-रोटी के लिए मछली पकड़ने का काम करते थे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिजली विभाग की टीम को भी सूचित किया गया है, जो लाइन की मरम्मत और जांच में जुटी है।
यह हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की जर्जर लाइनों की अनदेखी को उजागर करता है। भारत में हर साल हजारों लोग बिजली के करंट से होने वाली दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं, जिनमें ज्यादातर मामले लाइनें टूटने या रखरखाव की कमी से जुड़े होते हैं।परिजनों में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने परिजनों से मुआवजे की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
