- कन्नौज। आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण संभावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कन्नौज पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में एक्सप्रेसवे पर तैनात पीआरवी वाहनों के माध्यम से वाहन चालकों को सतर्क किया गया।
इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्रों के जरिए चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा लगातार किए गए प्रचार-प्रसार से चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।
और पढ़ें
