- छिबरामऊ (कन्नौज)। पूर्व सपा विधायक अरविंद सिंह यादव ने फीता काटकर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल भावना का विकास होता है और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल को खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीणजन और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में अर्पित शुक्ला, प्रांशु, शनि, प्रदीप, रिंकू, सलीम, अभिषेक, जनार्दन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें
