टीएल बैठक में समय सीमा प्रकरणों की हुई समीक्षा
29 दिसम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीएल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक सराफ ने विभिन्न विभागों के समय सीमा संबंधी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जी एस धुर्वे, श्री डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रदीप कौरव एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीडियों कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।
बैठक में सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का संवेदनशीलता के साथ तत्परता से निराकरण किया जाए। कोई भी शिकायत एल-1 स्तर के अधिकारी द्वारा नाट-अटेंडेंट नही पायी जाना चाहिए। यदि ऐसा पाया जाएगा तो संबंधित अधिकारी का वेतन काटने की कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा की दौरान जो शिकायते एल-1 स्तर के अधिकारी द्वारा नाट-अटेंडेंट पायी गई उनका 01 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये गए। बैठक में जिला रोजगार अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रोस्टर बनाकर 15 दिनों के भीतर जिले की सभी जनपद पंचायतों में रोजगार मेलो का आयोजन करें।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक को निर्देशित किया गया कि वे शालाओं का सतत निरीक्षण करें और शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर कड़ी निगरानी रखे। इस दौरान लोकेशन चेंज कर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षको की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिये गए और कहा गया कि शाला की लोकेशन से अटेंडेंस नही लगाने वाले शिक्षको का वेतन काटा जाए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया कि नलजल योजनाओं के शेष कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करें। शासकीय सेवको के लंबित पेंशन प्रकरणों की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि न्यायालयीन प्रकरणों को छोड़कर शेष प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण करें। सम्बंधित विभाग के अधिकारी भी इस बात का ध्यान रखे कि सेवानिवृत्त शासकीय सेवक का पेंशन प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे।
