किसानों का कहना है कि लंबे समय से नाली जाम है,जिससे सिंचाई प्रभावित हो रही और फसलें सूखने की कगार पर हैं जनता ने संडीला ब्लॉक के क्षेत्रीय अधिकारी पर लापरवाही और समस्या को लगातार टालने का गंभीर आरोप लगाया,आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई,हालात बिगड़ने पर क्षेत्र की जनता स्वयं नहर की सफाई कराने को तैयार,श्रमदान का भी निर्णय लिया गया,ग्राम सरवा,गोसवा, कल्याणपुर के लोग मिलकर सफाई शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अब नया विवाद खड़ा हो गया आरोप है कि वसीम पुत्र साकिर नामक युवक नहर की सफाई से रोक रहा, लोगों को धमका कर परेशान कर रहा,जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा, जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग
