फरियादियों की समस्याएं सुन त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर स्थित हिंदू सेवा आश्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी की फरियाद गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जनता दरबार के दौरान राजस्व, पुलिस, आवास, चिकित्सा, शिक्षा समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिलना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर गोरखपुर मंडल के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की करे।
जनता दरबार में शामिल फरियादियों ने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद कर अपनी समस्याएं रखने पर संतोष जताया और सरकार की इस पहल की सराहना की।
