तहसील खेरागढ स्थित कुल्हाडा पहाड का किया निरीक्षण,प्रभारी अधिकारी खनिज, के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी खेरागढ़, राजस्व कर्मी व सहायक पुलिस आयुक्त,सम्बन्धित थानाध्यक्ष आदि रहे मौजूद*
पहाडी क्षेत्रों का लगातार प्रत्येक माह कराया जा रहा है ड्रोन सर्वे, किसी भी दशा में जनपद की सीमा के अन्तर्गत कोई भी अवैध खनन गतिविधि न हो संचालित- जिलाधिकारी*
आगरा.29.12.2025.आज जिलाधिकारी महोदय श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी जी के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज, के नेतृत्व में सम्बन्धित तहसील खेरागढ़ के उपजिलाधिकारी मय राजस्व कर्मी व सहायक पुलिस आयुक्त मय सम्बन्धित थानाध्यक्ष के साथ-साथ खनन विभाग से खान निरीक्षक एवं ज्येष्ठ खान अधिकारी द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर तहसील खेरागढ स्थित कुल्हाडा पहाड का निरीक्षण किया गया। टीम के मौके पर पहुँचने पर सम्बन्धित क्षेत्र के स्थानीय लोग एवं विभिन्न समाचार पत्र के स्थानीय पत्रकार भी पहुँचे, जिनके द्वारा मौके पर जो तथ्य संज्ञान में लाया गया उसको भी ध्यान में रखकर उनकी उपस्थिति में क्षेत्र को देखा गया।
राजस्थान के तहसील रूपवास के ग्राम मैरथा व उत्तर प्रदेश के तहसील तहसील खेरागढ के ग्राम कुल्हाडा की सीमा लगी हुयी है। कुल्हाडा स्थित पहाड में उत्तर प्रदेश की सीमा के चिन्हांकन बावत् मुड्डियाँ लगी हुयी हुई है, जो जॉच के समय यथावत पायी गयी। उन मुड्डियों में कोई छेड-छाड़ परीलक्षित नहीं हुआ है। मुड्डियों से लगी हुई राजस्थान की सीमा की तरफ जॉच के दौरान खनन होता हुआ देखा भी गया और खनन के उपरान्त हुये गड्ढे में जल भराव भी देखे गये। उत्तर प्रदेश की सीमा क्षेत्र में कहीं भी खनन एवं ब्लॉस्टिंग के कोई चिन्ह नहीं देखे गये। उक्त क्षेत्र में यथास्थिति बरकरार रखे जाने हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि सम्बन्धित क्षेत्र में पुलिस की निगरानी बढा दी जाये। साथ ही साथ सम्बन्धित लेखपाल के माध्यम से भी इस क्षेत्र में भी निगरानी रखा जाना सुनिश्चित किया जाये।
तहसील अन्तर्गत पहाडी क्षेत्रों का लगातार प्रत्येक माह ड्रोन सर्वे कराया जा रहा है, ताकि किसी भी दशा में अपनी सीमा अन्तर्गत क्षेत्रों में कोई भी खनन गतिविधि न होने पाये।
