संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
आगरा ब्रेकिंग!!!
ट्रांस यमुना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया। मृतका के शव को सड़क पर रखकर करीब तीन घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया गया।
हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
बताया गया कि डिलीवरी के बाद महिला की हालत बिगड़ गई थी, हालांकि नवजात बच्ची सुरक्षित है...

