बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने 70वें जन्मदिन पर सामाजिक समरसता पर जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मणों को केवल चोखा-बाटी नहीं, बल्कि पूरा सम्मान चाहिए। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात दोहराई और बसपा की नीतियों को सामाजिक न्याय से जोड़ा।
इस अवसर पर प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तकनीकी कारणों से नहीं हो सकी। कार्यक्रम स्थल पर शॉर्ट सर्किट की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते प्रेस वार्ता रोकनी पड़ी। बाद में पार्टी की ओर से बयान जारी कर समर्थकों का आभार जताया गया और संगठनात्मक कार्यक्रमों को जारी रखने की जानकारी दी गई।

