दीप सिंह/अब तक न्याय
जिला कारागार से फरार बंदी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कन्नौज। जिला कारागार कन्नौज से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 जनवरी 2026 को जिला कारागार कन्नौज से फरार हुआ अभियुक्त डंपी उर्फ शिवा पुत्र भजनलाल निवासी ग्राम मलगवा, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज पुलिस को वांछित था। रविवार को थाना गुरसहायगंज पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली।पुलिस टीम ने मुरादगंज क्रॉसिंग से तिर्वा रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर तारा बगिया के पास घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस और अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया।घायल अभियुक्त को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

