आज दिनांक 17 जनवरी 2026 को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय लोडवारा बनकट के तत्वावधान में तथा मुख्य विकास अधिकारी चित्रकूट एवं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बांदा के निर्देशन में माध्यमिक कम्पोजिट विद्यालय बनकट में योग शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने, दैनिक दिनचर्या अपनाने तथा मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी गई। योग शिविर में योग प्रशिक्षक महेश श्रीवास एवं सहायक योग प्रशिक्षक आनंद बिहारी शर्मा ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराते हुए उनके लाभ बताए तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझा।
