वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ०एस०सी शर्मा जी एवं टीम के व्दारा बहुत ही गरीबों के लिए कैम्प लगाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है।
जय हिंद जय भारत माता की जय हो, वन्देमातरम जय हो।
बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की मजबूती बनाए रखने के उद्देश्य से आज शनिवार को कस्बा एत्मादपुर में निःशुल्क हड्डी डेंसिटी जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष व महिलाएं, शुगर या ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीज तथा 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं विशेष रूप से लाभ उठा सकेंगी। प्रमुख हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आकाश गौतम द्वारा आधुनिक मशीन से हड्डियों की डेंसिटी (कमजोरी) की जांच पूरी तरह नि:शुल्क की जाएगी। बाजार में जिसकी कीमत लगभग 600 रुपये है। यह जांच आज दिनांक 17 जनवरी 2026, शनिवार को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक की जाएगी। यह निःशुल्क जांच शिविर स्टेशन रोड, तहसील के सामने स्थित शर्मा नर्सिंग होम में आयोजित होगा, जहां वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस. सी. शर्मा का सहयोग भी रहेगा। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की है कि समय रहते हड्डियों की जांच कराकर आवश्यक परामर्श लें, जिससे भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
