गिरजा शंकर अवस्थी/अब तक न्याय
मवई बाईपास में हनुमंत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
बांदा जनपद के मवई बाईपास में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी के पावन मुखारबिंद से आयोजित हनुमंत कथा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया है। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आए भक्त भक्ति, आस्था और रामनाम के रस में डूबकर कथा श्रवण कर रहे हैं।
कथा के दौरान हनुमान जी की महिमा, श्रीराम के आदर्श और धर्म के मूल्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला जा रहा है। पंडाल में जय श्रीराम और जय हनुमान के गगनभेदी जयकारों से वातावरण गुंजायमान है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, जिससे मवई बाईपास सहित आसपास का क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा है।

