संवाददाता - मंडल ब्यूरो चीफ
राजीव कुमार सिंह सिकरवार
आगरा उत्तर प्रदेश
श्रीमती संतोष तंवर ने हाल ही में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) खोल के पद से पदोन्नत होकर उप जिला शिक्षा अधिकारी (डिप्टी डीईओ), रेवाड़ी के पद पर कार्यग्रहण किया है। यह उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। ग्राम पाड़ला, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) की मूल निवासी हैं। जीवनसाथी श्री महेशपाल सिंह तंवर, सिंचाई विभाग से जिलेदार पद से सेवानिवृत्त होकर, एक सरल, सुसंस्कृत एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में व्यापक रूप से सम्मानित हैं। यह परिवार सदैव समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।आपकी पुत्री गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सक के रूप में मानव सेवा में संलग्न हैं, जबकि आपके पुत्र गुरुग्राम में अधिवक्ता के रूप में विधि क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एडिशनल सेशन जज श्रीमती पूनम तंवर आपकी भतीजी हैं, जो इस प्रतिष्ठित परिवार की उपलब्धियों को और भी गौरव प्रदान करती हैं।खंड खोल में बीईओ के रूप में लगभग 2 वर्ष 11 माह के कार्यकाल के दौरान आपका योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। आपके कुशल नेतृत्व में शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ, विद्यालयों की व्यवस्थाएँ सुदृढ़ हुईं तथा शिक्षकों के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित हुआ। आपकी दूरदर्शी सोच, प्रभावी प्रशासन एवं अनुशासनप्रिय कार्यशैली के कारण ब्लॉक के अनेक विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधार स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुए।श्रीमती संतोष तंवर शिक्षा विभाग में एक ईमानदार, कर्मठ, मधुरभाषी एवं कुशल प्रबंधन अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं।अभिभावकों एवं अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ विनम्रता, सकारात्मक दृष्टिकोण और सामंजस्यपूर्ण व्यवहार आपकी विशिष्ट पहचान रही है।डिप्टी डीईओ के पद पर आपकी पदोन्नति से सर्व समाज में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। ऐसे समाजसेवी एवं प्रेरणादायी अधिकारी पर समाज को गर्व है।इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए आपको हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।क्षत्रिय समाज को गौरवान्वित करने हेतु समाज की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं शुभेच्छाएँ।

