डॉ. चित्रा सहगल । अब तक न्याय
मकर संक्रांति पर्व पर बुधवार को आस्था सेवा और माननीय संवेदनाओं से सरोबार नजर आया। सुबह स्नान दान से शुरू हुआ पुण्य का यह सिलसिला दिनभर चलता रहा। मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। सामाजिक संगठन व भामाशाहों ने विभिन्न सेवा कार्य संपन्न करवाये वही कंबल व गर्म वस्त्र भी बांटे गए। गौशालाओं में गायों को चारा खिलाया गया। पर्यावरणविद् डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह, एडवोकेट शारदा चौधरी, नरेंद्र कुमार शर्मा, इंदिरा चौधरी, सुमित्रा, सावित्री, सुभिता और ओमप्रकाश ने श्री बालाजी गौ सेवा संस्थान, कंवर का बास, कालवाड़ में संचालित गौशाला में गौ माता को गुड़, गाजर और हरा चारा खिलाया गया। साथ ही अपराजिता फाउंडेशन द्वारा संचालित आनंद कुंज वृद्ध आश्रम, कालवाड़ में आश्रम वासियों को फल, मिठाई, खाना और गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर पर्यावरणविद् डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति का त्योहार वृद्ध जनों के साथ मनाया गया। आश्रम संचालिका श्रीमती आलोका कारजी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

