मा O यशपाल सिंह जी ,
(रक्षा संपदा अधिकारी)आगरा
सादर अनुरोध है, कि एक तरफ कैंटोनमेंट बोर्ड और रक्षा संपदा कार्यालय के टेक्निकल विभाग के कर्मचारी टारगेट कर भरी सर्दी में सड़क किनारे रह रहे, गरीबों को बिना पूर्व सूचना दिए आकर आशियाना को उजाड़ रहे हैं, जो रोज गड्ढा खोदते हैं, और पानी पीते हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग के ही जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी प्रा O प्लेसमेंट कर्मचारियों के इशारे (संरक्षण में) क्षेत्र में वर्षों से स्थापित प्याऊ पर दबंग एवं अमीर लोगों को (पॉकेट मनी के दम पर) कब्जा करा कर उन उन जगह प्याऊ को खत्म कर अवैध गोदाम या दुकानें संचालित करवा चुके हैं !
वहीं दूसरी और आगरा किला स्थित अमर सिंह गेट के सामने सर्वे नं O 319 जो सेना के लिए आरक्षित है एवं सर्वे नं O 319 के अपोजिट A - 1 लैंड दोनों जगह जो सेना के लिए आरक्षित है !
आगरा किला के सामने A --1 लैंड जो क्षेत्र अति संवेदनशील है पर भारत सरकार की स्वीकृति के बाद कुछ हिस्से पर मेट्रो रेल स्टेशन स्थापित कर दिया है।
इस स्टेशन के परिसर में आर्मी लैंड पर धड़ल्ले से टीन सेट डालकर ईट सीमेंट की दीवार खड़ी करवा कर बड़ी --- बड़ी दुकानों का निर्माण कौन कर रहा है ??
रक्षा संपदा विभाग ने अपनी आंखें मूंद रखी है ,कहा जा रहा है।
विभाग के अफसर व टेक्निकल विभाग के कर्मचारियों की कृपा से असरदार लोग (पॉकेट मनी के दम पर) व्यापार का केंद्र बना रहे हैं।
जबकि इस परिसर की दीवार से जूड़ा आर्मी का अति संवेदनशील क्षेत्र पिछले कई वर्षों से स्थापित है।
जहां कभी बिना सेना की बिना परमिशन के परिंदा भी पर नहीं मार सकता है।
जबकि देश में कई आंतकवादी घटनाएं हो चुकी है जो कभी भी किसी बड़े हादसे / अनहोनी का रूप ले सकता है।
जिसकी तत्काल जांच की आवश्यक है !
