कार्यकर्ता से शीर्ष तक की यात्रा का सम्मान, शंकरगढ़ से उठा विश्वास का स्वर
शंकरगढ़,प्रयागराज। भारतीय राजनीति के लंबे क्षितिज पर जिस बदलाव की आहट काफी समय से सुनाई दे रही थी, वह क्षण अब साकार हो चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक इतिहास में एक निर्णायक अध्याय जोड़ते हुए युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का साहसिक और दूरदर्शी कदम उठाया है। पार्टी ने नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपकर यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा भविष्य की राजनीति को अनुभव और ऊर्जा के संतुलन से गढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। नितिन नवीन के इस ऐतिहासिक दायित्व को संभालते ही देशभर में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इसी क्रम में प्रयागराज जनपद के विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत लोहगरा ग्राम सभा के प्रधान वीरेंद्र दुबे तथा विकासखंड शंकरगढ़ के प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने इस निर्णय का खुले दिल से स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई दिशा देने वाला बताया। लोहगरा ग्राम सभा प्रधान वीरेंद्र दुबे ने कहा कि नितिन नवीन जैसे जमीनी नेता का राष्ट्रीय नेतृत्व में आना केवल एक नियुक्ति नहीं, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत और विश्वास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन ने अपने राजनीतिक जीवन में परिश्रम, अनुशासन और स्पष्ट दृष्टिकोण के बल पर संगठन में विशिष्ट पहचान बनाई है। वे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने वाले, सबको साथ लेकर चलने वाले और कठिन निर्णयों में भी दृढ़ता दिखाने वाले नेता हैं। उनका अब तक का सफर इस बात का प्रमाण है कि वे हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने में सक्षम हैं। वहीं विकासखंड शंकरगढ़ के प्रधान संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अध्यक्ष वही बनता है, जो कार्यकर्ता की भावना को समझता हो और संगठन की आत्मा से जुड़ा हो। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन जैसे ऊर्जावान, कर्मठ और दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता के हाथों में पार्टी की बागडोर आने से भाजपा एक सितारे की तरह और अधिक चमकेगी। उनका नेतृत्व न केवल संगठन को नई दिशा देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। पुष्पराज सिंह ने आगे कहा कि नितिन नवीन समाज के हर वर्ग से गहराई से जुड़े जननेता हैं।उनकी सोच सदैव राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सुशासन और समावेशी विकास को केंद्र में रखती है। उनके नेतृत्व में पार्टी की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाएं जमीनी स्तर तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेंगी, जिससे आम जनमानस का विश्वास भाजपा में और मजबूत होगा।अपने वक्तव्य के अंत में वीरेंद्र दुबे और पुष्पराज सिंह ने नितिन नवीन को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित बनेगी तथा देश के विकास और सुशासन के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
