छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन को प्राथमिकता के साथ लागू किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर पंचायत पलारी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गिरीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में योजनाबद्ध क्रियान्वयन से ग्राम पलारी में हर घर नल, हर घर जल का सपना साकार हुआ है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर को नल कनेक्शन प्रदान किया गया है। इसके बाद से गांव में न केवल पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हुई, बल्कि पानी की गुणवत्ता और नियमितता भी बेहतर हुई है। अब ग्रामीणों के घर-घर में स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है, जिससे पलारी की कहानी बदल गई है
जल जीवन मिशन इस गांव की तस्वीर आज पूरी तरह बदल चुकी है। एक समय था जब पानी के लिए हैंडपंपों पर लंबी कतारें, मटकों और बाल्टियों के साथ ग्रामीणों की भीड़ तथा गर्मी के दिनों में जल संकट इस गांव की पहचान हुआ करती थी पूर्व में पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप ही एकमात्र सहारा थे गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से ये हैंडपंप अक्सर जवाब दे जाते थे जिससे ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को जल स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता था
गांव की महिलाओं बताया कि पहले रोजी मजदूरी को छोड़कर दूर हैंडपंप से पानी लाना पड़ता था। गर्मी में बहुत परेशानी होती थी अब घर में नल लग गया है, भरपूर पानी मिल रहा है और जीवन बहुत आसान हो गया है। नल जल योजना से महिलाओं की मेहनत और समय की बचत हो रही है, जिसे अब वे परिवार, बच्चों की देखभाल और अन्य रचनात्मक कार्यों में लगा पा रही हैं इससे वहां की महिलाओं के चेहरे में मुस्कान आई है ग्राम पलारी में जल जीवन मिशन केवल पानी की व्यवस्था नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, सुविधा और सम्मान का माध्यम बनकर सामने आया है स्वच्छ जल से बीमारियों में कमी आई है और ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है
