गणतंत्र दिवस के खास मौके पर तिरंगे के तीन रंगों...केसरिया, सफेद और हरे से बनी रंगोली न केवल घर को खूबसूरत बनाती है, बल्कि मन में देश के लिए प्यार भी जगाती है। अगर आप इस बार अपने घर की शोभा बढ़ाना चाहते हैं, तो देशभक्ति के रंगों वाली इन आसान और खूबसूरत रंगोली को बना सकते हैं।
केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। यह दिन गौरवशाली संविधान और वीर बलिदानियों की याद दिलाता है। इस राष्ट्रीय उत्सव की चमक तब और बढ़ जाती है जब स्कूलों और दफ्तरों के साथ-साथ लोगों के घरों में खास रंगोली दिखाई देती हैं। भारतीय परंपरा में रंगोली को शुभता और स्वागत का प्रतीक माना गया है।
जब इसमें राष्ट्रध्वज के तीन रंग, बलिदान का केसरिया, शांति का सफेद और समृद्धि का हरा मिलता है तो तस्वीरें दिल छू जाती हैं। अक्सर लोग सोचते हैं कि सुंदर रंगोली बनाना बहुत मेहनत का काम है, लेकिन सच तो यह है कि थोड़े से सही आइडिया के साथ कम मेहनत में भी बहुत शानदार डिजाइन तैयार कर सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ डिजाइन भी बता रहे हैं।

