सीतापुर/महोली कोतवाली
महोली में आए इंस्पेक्टर जे बी
पाण्डेय की क्षेत्रीय जनता इन दिनों
जमकर तारीफ कर रही है थाने पर
आए फरियादियों की समस्याओं का
त्वरित समाधान करने में सफल
इंस्पेक्टर साबित हो रहे हैं। अधिकतर पुलिस कर्मियों की वीडियो फोटो सोशल मीडिया पर किसी पीड़ित से रिश्वत लेते हुए या गाली गलौज करते हुए वायरल होती हैं लेकिन सीतापुर जनपद की महोली कोतवाली में तैनात न्यायप्रिय इंस्पेक्टर जे बी पाण्डेय की कार्यशैली में अपराधियों में डर पैदा किया व पीड़ितों का दिल जीत लिया है ।
