गोरखपुर थाना गीडा के विकासखंड पिपरौली, तहसील सहजनवा के ग्राम बेलवाड़ी में आम, जामुन और महुआ के कुल 22 पेड़ों में से अब केवल सात ही पेड़ बचे हैं। शेष पेड़ों की जड़ें ही रह गई हैं। जानकारी के अनुसार, ठेकेदारों ने 14-15 पेड़ों को काट दिया है, जबकि कुछ पेड़ों की झंगा और पत्ते अभी भी बाग में मौजूद हैं।
इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 10 पेड़ों को काटने की अनुमति दी गई थी। बाकी पेड़ों की कटाई की जांच की जाएगी और अवैध कटाई पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और पर्यावरण संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।वन विभाग का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह घटना पर्यावरण और वन संपदा के संरक्षण के प्रति प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े करती है।
