होली व रमजान को लेकर पुलिस अलर्ट: जनपद में फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील
सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी होली पर्व एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक बभनी एवं थानाध्यक्ष म्योरपुर द्वारा पुलिस बल के साथ संबंधित कस्बों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया गया। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई।
साथ ही आमजन से अपील की गई कि होली एवं रमजान के दौरान आपसी सौहार्द, भाईचारा एवं पारस्परिक सम्मान बनाए रखें तथा त्यौहारों को परंपरागत एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, हुड़दंग या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस प्रशासन द्वारा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु निरंतर गश्त, चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है।
मणि शंकर सिन्हा सोनभद्र

