प्रयागराज। समाज को अपनी गायकी के जरिए नई पहचान दिलाने वाले प्रसिद्ध लोक गायक किन्नू गड़रिया ने हाल ही में प्रयागराज (इलाहाबाद) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बघेल समाज के प्रमुख स्तंभों और प्रबुद्ध जनों से मुलाकात कर सामाजिक एकता, गौरवशाली इतिहास और भविष्य के विकास पर विस्तृत चर्चा की।इलाहाबाद प्रवास के दौरान किन्नू गड़रिया ने समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भेंट की, जिनमें शामिल रहे: विवेक पाल टाइगर (प्रमुख समाजसेवी) धम्मू पाल (अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट) बी.एस. बघेल (अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट) पीला साफा पहनाकर किया गया सम्मान मुलाकात के दौरान समाजसेवी विवेक पाल टाइगर ने किन्नू गड़रिया का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। उन्होंने गायक को पीला साफा पहनाकर सम्मानित किया।विवेक पाल टाइगर उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि "किन्नू भाई, आप इसी तरह समाज का नाम रोशन करते रहें। आप अपने गीतों और वीडियो के माध्यम से समाज की आवाज को मुखरता से उठा रहे हैं, जो बेहद सराहनीय है।अधिवक्ता धम्मू पाल और बी.एस. बघेल ने भी किन्नू गड़रिया के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला के माध्यम से देवी अहिल्याबाई होलकर और समाज के अन्य महापुरुषों के विचारों को युवाओं तक पहुँचाना एक बड़ी उपलब्धि है। वकीलों और बुद्धिजीवियों के साथ हुई इस चर्चा में समाज की वर्तमान स्थिति और युवाओं को सही दिशा देने के लिए और किन्नू गड़रिया ने इस स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और वादा किया कि वे अपने गीतों और अभिनय के जरिए समाज के गौरव और स्वाभिमान की आवाज को हमेशा बुलंद रखेंगे।प्रयागराज की धरती पर बघेल समाज के सितारों का मिलन! प्रसिद्ध गायक किन्नू गड़रिया का विवेक पाल टाइगर, धम्मू पाल एडवोकेट और बी.एस. बघेल एडवोकेट ने किया जोरदार स्वागत। समाज के गौरव को बढ़ाने और एकता के संकल्प के साथ हुई खास चर्चा।
