उत्तर प्रदेश जनपद बहराइच के SBI फाउंडेशन एवं पंख संस्था के द्वारा तत्वावधान में संचालित बहराइच MMU द्वारा दिनांक 13 मार्च 2026 को भट्टा व बरगदपुरवा में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में मुख्य रूप से त्वचा रोग एवं जोड़ों के दर्द से संबंधित मरीजों की जांच की गई। इस दौरान कुल 204 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में डॉ. पवन गुप्ता एवं डॉ. शैलेन्द्र सिंह (MO, बहराइच MMU) ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फार्मासिस्ट राधेश्याम, लैब टेक्नीशियन अंकुश, नर्सिंग स्टाफ रंजना तथा MMU पायलट अजय मिश्रा का विशेष सहयोग रहा है और काफी की संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
