आपको बताते चले कि दि0-15/3/2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक (SI) एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता तथा शान्तिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बस्ती श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती डा0 यशवीर सिंह ने आज समस्त परीक्षा केन्द्रों एवं बनाए गए कन्ट्रोल रूम का संयुक्त निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों में स्थापित CCTV कैमरों, फिंगरप्रिंट/ बायोमेट्रिक डिवाइस, प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की तैनाती, विद्यार्थियों की सुविधा तथा किसी भी प्रकार की अनधिकृत गतिविधि पर सख्त निगरानी की व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं साथ ही कन्ट्रोल रूम में स्थापित मॉनिटरिंग सिस्टम, वीडियो रिकॉर्डिंग की लाइव फीड व आपातकालीन प्रोटोकॉल की समीक्षा की गई | जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने संबंधित केन्द्र अधीक्षकों, सुरक्षा अधिकारियों, पुलिस कर्मियों व अन्य स्टाफ को निम्नलिखित सख्त दिशा-निर्देश दिए-
• परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए |
• सभी परीक्षार्थियों को समान एवं निष्पक्ष अवसर उपलब्ध कराया जाए |
• मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व चीटिंग मटेरियल पर पूर्ण प्रतिबंध रहे |
• कन्ट्रोल रूम की 24×7 मॉनिटरिंग अनवरत चालू रहे एवं किसी भी घटना की तुरंत सूचना उच्चाधिकारियों को दी जाए |
• परीक्षा समाप्ति के उपरांत सभी रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखा जाए |
दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि “परीक्षा में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है | किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |”
