ग्राम फतना में विकास कार्यों पर उठे सवाल, ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप
रिपोर्ट – बहराइच (उत्तर प्रदेश)
जिला बहराइच के विकासखंड चित्तौरा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जौहरा के ग्राम फतना में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अब तक कोई ठोस विकास कार्य नहीं कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले ₹1,00,000 में से ग्राम प्रधान द्वारा प्रति आवास ₹10,000 की वसूली की गई। इसके बावजूद गांव में नाली, खड़ंजा और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में चारों ओर गंदगी फैली रहती है, जिससे उन्हें आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
जब टीवी न्यूज चैनल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया, तो पाया गया कि गांव में इंटरलॉकिंग का कार्य जारी है। इसी दौरान दो नाबालिक बच्चे फावड़ा चलाकर कार्य करते हुए नजर आए, जिससे श्रम कानूनों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
