आपको बताते चले कि दिनांक 25.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना मय हमराह म0हे0का0 शांति यादव व प्रियंका वर्मा व म0का0 श्यामा पाठक द्वारा अटल बिहारी प्रेक्षाग्रह में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया।जिसमें लगभग 700 की संख्या में समूहसखियों व अन्य महिलाओं ने प्रतिभाग किया ।महिलाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों तथा वूमेन पॉवर लाइन - 1090,पुलिस आपातकालीन सेवा - 112, एंबुलेंस सेवा - 108 ,चाइल्ड लाइन- 1098 ,स्वास्थ्य सेवा- 102 ,महिला हेल्पलाइन - 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन- 1076 ,साइबर हेल्पलाइन - 1930 आदि की जानकारी दी गई।इसके साथ ही देश के तीन नए आपराधिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता,2023; भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ,2023; तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) साथ ही साथ साइबर जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराधों के खतरों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई जैसे साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया धोखाधड़ी, वन - टाइम पासवर्ड, (OTP) चोरी, UPI फ्रॉड, साइबर बुलिंग आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गई तथा अपने आस पास लोगों को जागरुक करने की अपील करते हुए महिला अपराध के प्रति बिना किसी से डरे आवाज उठाने हेतु बताया गया।। आयोजन में आई महिलाओं ने इस अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसन्नता जाहिर की ।
