श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पूरनपुर नगर पालिका सभागार में पूरनपुर के होनहार खिलाड़ी सौरभ गंगवार के भारतीय पैरा क्रिकेट टीम में चयनित होने पर उन्हें सपरिवार आमंत्रित कर “पूरनपुर प्राइड अवार्ड” से सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सौरभ गंगवार ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे पूरनपुर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
नगर पालिका की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में मुकेश गुप्ता, विवेक विश्नोई, लवी गुप्ता, रेखा देवी, सार्थक गंगवार, महिपाल गंगवार, गौरव गंगवार, विवेक तिवारी, प्रशांत आजाद, शालिनी गंगवार, प्रिन्सी गंगवार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
