बांदा: विकास खंड महुआ के प्राथमिक विद्यालय सहेवा भाग-२ में आज ‘बालवाटिका नवारंभ उत्सव’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवीन सत्र में प्रवेश लेने वाले छोटे बच्चों का रंगारंग स्वागत किया गया और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया।विद्यालय परिसर को गुब्बारों और रंगोली से सजाया गया था, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। शिक्षकों ने बच्चों का तिलक कर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा गया कि बालवाटिका बच्चों के आधारभूत कौशल को विकसित करने की पहली सीढ़ी है।विद्यालय में खेल-खेल में सीखने (Activity Based Learning) की पद्धति अपनाई जाएगी, जिससे बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास सुनिश्चित होगा।इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका शालिनी कनौजिया, सहायक अध्यापक ज्योति यादव, सुमन रायकवार, शिक्षामित्र विद्यावती, और नीलू एजुकेटर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समस्त विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहे। बच्चों के चेहरे पर स्कूल आने की खुशी साफ झलक रही थी।

