लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के युवा प्रदेश अध्यक्ष सुदेश पाल समाज सेवा की मिसाल बने हुए हैं। वे लगातार बेजुबान जानवरों और जरूरतमंद लोगों की मदद में जुटे रहते हैं। सुदेश पाल रोजाना सड़कों पर घूमने वाले पशुओं को रोटी, केले और अन्य फल खिलाते हैं, जिससे उनकी सेवा भावना साफ झलकती है।सिर्फ जानवर ही नहीं, बल्कि गरीब महिलाओं और पुरुषों की मदद के लिए भी वे हमेशा तत्पर रहते हैं। जरूरतमंदों को भोजन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।स्थानीय लोगों के बीच सुदेश पाल की इस नेक पहल की जमकर सराहना हो रही है। लोग उन्हें एक सच्चा समाजसेवी और प्रेरणादायक व्यक्तित्व मानते हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के सेवा कार्यों में लगे हुए हैं।समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है, जो निस्वार्थ भाव से दूसरों की मदद करें। सुदेश पाल का यह प्रयास न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देते नजर आते हैं
