स्पोर्ट्स फाउंडेशन (LPSF) के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि श्री श्याम मोहन धुरिया (भाजपा नेता) ने कार्यक्रम की गरिमामय शुरुआत की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम के लिए माही रॉय ने सर्वाधिक 62 और जिशान ने 45 रन बनाए। LPSF की ओर से सुशील कुमार ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी LPSF टीम केवल 89 रन ही बना सकी। टीम के लिए ईशान कुमार ने 12 रन बनाए।
इस तरह इंडिया कैपिटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टैलेंट सर्च लीग सीजन 2 का खिताब अपने नाम किया, जबकि LPSF उपविजेता रही। इंडिया कैपिटल की ओर से दीपक कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।मैच अवॉर्ड्स:
मैन ऑफ द मैच: माही रॉय
मैन ऑफ द सीरीज: विपिन कुमार बेस्ट बोलर: शुभी द्विवेदी
बेस्ट फील्डर: ओमराज
इमर्जिंग प्लेयर: अनुराग गुप्ता
बेस्ट बैटर: जिशान
