गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानीपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार को जबरदस्त अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र में तेल खत्म होने की अफवाह जंगल की आग की तरह फैली, जिसके बाद देखते ही देखते पेट्रोल पंप पर तेल लेने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।
खानीपुर पेट्रोल पंप पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग अपनी बारी के इंतजार में आपा खोते नजर आए, जिससे पंप परिसर और मुख्य मार्ग पर हाहाकार की स्थिति पैदा हो गई। अफवाह के चलते लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने और बोतलों में तेल भरने की होड़ में लगे रहे, जिसके कारण मौके पर लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया।

