सरवनखेड़ा गजनेर
गजनेर थाना क्षेत्र के भदेसा ग्राम पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रात्रि में खनन माफियाओं ने कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध खनन को अंजाम दे रहे थे लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने शौच क्रिया के लिए गया ही था कि देखा कि रात में चमचमाती लाइट का उजाला छिटका हुआ था और पास गया था जेसेबी और ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से अवैध खनन किया जा रहा था जिसकी सूचना उक्त व्यक्ति ने गांव के लोगों को दि मौके पर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंच कर अवैध खनन का विरोध कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी तथा डायल 112 पर भी सूचना दी लेकिन काफी समय बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कब्रिस्तान की जमीन पर कर रहे अवैध खनन पर मौके पर पहुंच कर नायाब तहसीलदार ने जेसीबी मशीन को पुलिस के अपने हवाले कर थाना गजनेर में खड़ा करा दिया है वहीं सूत्रों के मुताबिक अवैध खनन मे शामिल जेसेबी मशीन नम्बर यूपी 77 ए टी 6136 व लगभग तीन लोगों को भी मौके पर से पकड़ कर थाने में बैठा दिया गया है लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रैक्टर ट्राली लेकर अवैध खनन मे शामिल लोग फरार हो गए सूबे के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ भले ही अवैध खनन को लेकर शिकंजा कसने की बात करते हो लेकिन हकीकत तो दिया तले अंधेरा ही साबित होता नजर आ रहा है जिसका उदाहरण है कानपुर देहात जहां कहीं न कहीं आए दिन अवैध खनन का मामला सामने आता ही रहता है मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया तीन से चार पीढीयों से उक्त जमीन पर कब्रिस्तान है वहीं कुछ लोगों ने बताया कि गौचरा के नाम उक्त जमीन आरछित है अब देखना यह होगा कि उक्त मामले पर अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं पर क्या कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा या फिर यूं धरती का सीना चीरकर अवैध खनन का कारोबार करते रहेंगे खनन माफिया वहीं ग्रामीणों ने थाना गजनेर में लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है वहीं थाना प्रभारी गजनेर ने बताया कि तहरीर मिली है संबंधित विभाग से जांच कराकर उचित कार्रवाई कि जाएगी
