जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं नगर के चंडिका मंदिर धाम पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य देवी गीत एवं जागरण का बुधवार की शाम आयोजन किया गया।
बताते चलें कि मां का सप्तमी रूप का भव्य श्रृंगार किया गया। जगत जननी चंडिका मां धाम पर देवी पचरा का गीत पर सभी क्षेत्रवासी झूम उठे माताएं बहने सभी लोगों ने भक्ति जागरण का आनंद उठाया।
कार्यक्रम के आयोजक द्वारा आए हुए समस्त कलाकारों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।
गायक संतोष दूबे देवी बन्दना से कार्यक्रम की शुरुआत किये।
भव्य देवी गीत व जागरण कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक रोहित रूद्र ने श्रद्धालुओं के फरमाइश पर देवी गीत व देवी पचरा गाये ।
वहीं जागरण कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायिका पारूल नन्दा द्वारा देवी गीत को गाया कि श्रद्धालु, महिलाएं व बच्चे भी थिरकने लगे।
पूरा नगर देवी गीत व जागरण से गुंजायमान हो उठा।
उक्त अवसर पर तिलकधारी केसरी, सुरेश मोदनवाल बबलू, नितेश सेठ, कमलेश निगम, विनोद जायसवाल अध्यापक, कवलजीत सिंह गब्बर, राकेश कुमार गुप्ता, रिंकू मोदनवाल, चन्दन केशरी, दिलीप साहू,रिंकू जायसवाल,शिव कुमार जायसवाल, चन्द्र भान यादव, छोटेलाल जायसवाल, शिव शंकर जायसवाल उर्फ रिंकू, दिनेश जायसवाल, बृजेश दुबे,सोहन मोदनवाल डॉ मनोज सिंह, सुरेश सोनी,संजय जायसवाल,विनोद जायसवाल उर्फ नंदिता, रमेश खरवार, रामचंद्र गुप्ता उमेश गुप्ता मिथिलेश निगम सुशील मोदनवाल पवन निगम सतपाल सिंह सुरेंद्र जायसवालसहित तमाम गणमान्य लोग व नगर पंचायत के सभासदगण मौजूद रहे।
तिलकधारी केसरी व सुरेश मोदनवाल बबलू , नितेश सेठ सहित अन्य आयोजक द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

