सिधौली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसईडीह मजरा ठिठूरा मे तालाब गाटा संख्या 701 में
अज्ञात करणों से तालाब के किनारे लगे कूड़े के ढेर में मंगलवार,लगभग 12 के करीब कूड़े के ढेर से आग की लपटे उठने लगी ग्रामीणों ने पहले आग बुझाने के लिए हैंडपंप नल का प्रयोग किया परंतु आग निचे ढेर मे विकराल रूप ले लिया जिससे आग बुझाने में नाकाम होते देख ठिठूरा गांव निवासी महेश चन्द्र ने फायर स्टेशन सिधौली फोन कर आग लगी होने की सूचना दी सूचना पाकर लगभग बीस मिनट मे फायर सर्विस की गाड़ी जवानों सहित पहुंची और आग बुझाने के लिए जुट गए लगभग तीस मिनट बाद ग्रामीणों व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया

