सेंट्रल एकेडमी गीडा सेक्टर पांच में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें क्लास एनएस से लेकर कक्षा सातवीं तक के छात्र/छात्राओं को उनके शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दिए। आगे कहा कि शिक्षा प्राप्त करते समय छात्रों को संस्कार से भी जुड़े रहना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता पासवान ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के छात्र अद्वित, गर्वित,अविका एवं आराध्या,तान्या,अभिराज,रुचि पांडे
वैदिक,आरोही,रितिक यादव,अदिति यादव, प्रीता कुमारी,अदिति पांडे,रुद्र यादव,आस्था गुप्ता,अथर्व,माधव,आयांश, सिद्धार्थ
प्रनील,वैष्णवी,जानवी,अंशिका, अनन्या,साची, शानवी, मयंक, परिभाषिता, समीक्षा,आदर्श,अंशुमान को मुख्य अतिथि द्वारा प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोगिता राय ,आशुतोष मिश्र, विक्रम सिंह विनीत मिश्रा,रूपाली मद्धेशिया, रूपाली दुबे, मशमतुन निसा, संगीता, अन्नु गुप्ता, पुष्पशिखा गुप्ता, रश्मि त्रिपाठी, लक्ष्मी पांडे, प्रज्ञा, स्मृति सहित तमाम अभिभावक भी उपस्थित रहे।
