श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक 24.03.2026 कार्यालय के पटलों का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग के काम-काज की ली जानकारी
पीलीभीत सूचना विभाग 24 मार्च 2026/प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज -05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप बालिकाओं को प्रमुख पदों पर एक दिन आसीन करते हुए एक्सपोजर करने के निर्देश प्रदान किए गए हैं उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद पीलीभीत में जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार के द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत कक्षा 12 की छात्रा दिव्या को एक दिन का डीआईओएस बनाकर उसके आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया इस पहल के तहत छात्रा ने प्रशासनिक जिम्मेदारियों का अनुभव प्राप्त कर अपनी नेतृत्व क्षमता को निखारा। इस पहल का उद्देश्य समाज में यह संदेश देना है कि यदि बेटियों को और प्रोत्साहन दिया जाए तो वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं एक दिन का डीआईओएस बनी दिव्या ने कार्यालय में समस्त पटलों का निरीक्षण किया एवं समस्याओं को सुना। छात्रा ने बताया कि एक दिन का डीआईओएस अधिकारी बनकर मुझे गर्व महसूस हुआ छात्रा ने कहा कि वह अनुभव उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनेगा
छात्रा ने इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। छात्रा दिव्या ने इस मिशन शक्ति कार्यक्रम को बढ़ावा देने हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनीता देवी प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत व कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
