थरियांव पुलिस ने चोरी किए गए मॉल के साथ चोर को धर दबोचा
-* दिनांक 24.03.2026 को वादी रिंकू पुत्र संतोष कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर द्वारा दी गई तहरीरी सूचना दिनांक 23.03.2026 की मध्य रात्रि में आटा चक्की ,राइस मील के बरामदे में रखे अल्टीनेटर व उसके साथ रखा अन्य सामान चोरी कर लेने के संबंध में थाना थरियांव पर मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अलोक प्रजापति पुत्र अशोक प्रजापति 2. दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर निवासीगण एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर के पंजीकृत किया गया था।
श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फतेहपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस उपाधीक्षक थरियांव के कुशल नेतृत्व में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग मु0अ0सं0-53/2026 की विवेचनात्मक कार्यवाही एवं प्रभावी पतारसी सुरागरसी के परिणाम स्वरुप मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक- 25.03.2026 को थाना थरियांव पुलिस द्वारा परदेशी ढाबा के पीछे रेजीमेंट बाउण्ड्री के पास, एकारी मोड़ पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 बताया । जिसके कब्जे से थाना थरियांव पर दिनांक 24.03.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित माल एक अदद रोटर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना थरियांव पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
* पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके घर के सामने रिंकू प्रजापति की आटा चक्की की दुकान है,जहां पर बरामदे अल्टीनेटर खोल कर रखा हुआ था,जहां से अभियुक्त आलोक प्रजापति उपरोक्त व उसके दोस्त दिलीप दिवाकर ने मिलकर अल्टीनेटर का पार्ट रोटर व मोटर चोरी किया गया । मोटर दिलीप दिवाकर लेकर पहले चला गया था जिसके अंदर कॉपर का तार लगा हुआ था और अभियुक्त आलोक प्रजापति द्वारा रोटर अपने पास छुपाकर बेचने फतेहपुर जा रहा था। जिसे मौके पर मय माल के साथ पकड़ा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1. आलोक प्रजापति पुत्र अशोक कुमार निवासी एकारी थाना थरियांव जनपद फतेहपुर उम्र करीब 38 वर्ष।
बरामदगी का विवरण-
1. एक अदद रोटर
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 32/24 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना थरियांव जनपद फतेहपुर
2. मु0अ0सं0 53/26 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस थाना थरियांव जनपद फतेहपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अरूण कुमार मौर्या चौकी प्रभारी हसवा थाना थरियांव, फतेहपुर
2. उ0नि0 अवध बिहारी
3. का0 अंकित कुमार
4. का0 अवनीश कुमार
