शिकायतकर्ता दिनेश गौतम पुत्र रामनवल निवासी अमानाबाद थाना मुण्डेरवा द्वारा सूचना दिया गया था कि उनका रुपया- 1,02,500/- साइबर ठगी हो गया है। आज दिनांक 07.04.2026 को त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल थाना मुण्डेरवा प्रभारी अमरनाथ यादव व नियुक्त कर्मी महिला आरक्षी शिमला मौर्या , महिला आरक्षी अंशिका गुप्ता द्वारा शिकायतकर्ता का रुपया- 91,876/- उसी के खाते में वापस करा दिए गए तथा शेष पैसा लीन करा दिया गया । शिकायतकर्ता द्वारा थाना मुण्डेरवा व बस्ती पुलिस को धन्यवाद दिया गया ।
