राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया गया।यह कार्रवाई डीसीपी पश्चिम ज़ोन कमलेश दीक्षित के निर्देशन में की गई, जिसमें थाना इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर क्षेत्र में मोर्चा संभाला।अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया और अतिक्रमण कर बनाए गए ढांचों को भी हटाया गया। थाना ठाकुरगंज पुलिस और नगर निगम की इस संयुक्त कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर जाम की समस्या को खत्म करना और आम लोगों व मरीजों को आवागमन में हो रही असुविधा से राहत दिलाना रहा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

