मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय लखनापार में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे रहे।
उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अपने संबोधन में उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार बच्चों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की प्रतिभा की भी सराहना की।
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
कक्षा 5 उत्तीर्ण सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का संचालन कृष्ण गोपाल पांडे ने किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह उपस्थित रहीं।
साथ ही ग्राम प्रधान मानसिंह,मनोज सिंह,सौरभ राज,सपना मझवार,सत्यक्षामा,रागिनी देवी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विद्यालय स्टाफ, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
