वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर हिम्मतपुर ईट भट्ठे के पास से रमेश कुमार निषाद पुत्र मुन्नीलाल निषाद निवासी हिम्मतपुर थाना बदलापुर जनपद जौनपुर के पास से 43 पौवा मिर्च मसाला अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 धर्मेन्द्र दत्त थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
2. हे0का0 अर्जुन गौतम थाना बदलापुर जनपद जौनपुर
3. का0 अनिल यादव बदलापुर जनपद जौनपुर

