लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 अंतर्गत ग्राम सभा लोधई, जमोलिया (रहीमाबाद) में आयोजित धार्मिक कथा का आज विधिवत समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया और भक्ति भाव में डूबे नजर आए।कार्यक्रम में वार्ड नंबर 7 के भावी प्रत्याशी श्याम किशोर उर्फ मोनू सहित जिला पंचायत सदस्य अरविंद कॉल, विनय कुमार, पत्रकार अमित कुमार, सागर, विपिन कुमार गौतम, सेक्टर अध्यक्ष नॉमिनल गौतम, बाबूलाल गौतम, विजय गौतम, मनोज गौतम, शुद्ध लाल और रवि सागर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया और क्षेत्र में धार्मिक व सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
