बांदा हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 10 अप्रैल 2026। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित सम्मान समारोह हिमालयन श्री अवार्ड 2026 (सीजन-3) का भव्य आयोजन Career Point University में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर से 80 से अधिक विशिष्ट व्यक्तित्वों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी एवं “पीपल मैन ऑफ इंडिया” के रूप में विख्यात डॉ. रघुराज प्रताप सिंह को पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए “हिमालयन श्री अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें कुणाल शर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया, जिससे यह उपलब्धि और भी गौरवपूर्ण बन गई।
बुंदेलखंड की धरती से निकलकर हिमाचल प्रदेश की देवभूमि में सम्मान प्राप्त करना न केवल डॉ. सिंह के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है।डॉ. रघुराज प्रताप सिंह, रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के संस्थापक एवं सीईओ हैं। उन्होंने “एक करोड़ पेड़ लगाने” का संकल्प लेकर इसे जनआंदोलन का रूप दिया है। उनके इस अभियान से लाखों लोग जुड़ चुके हैं, जिससे देशभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई जागरूकता देखने को मिल रही है।उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का अद्भुत उदाहरण है। एक UPSC अभ्यर्थी के रूप में छह बार प्रयास करने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अपने अनुभव को समाज सेवा की दिशा में मोड़कर नई राह बनाई। आज वे युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं।
उनके कार्यों की सराहना देश के उच्चतम स्तर पर भी हो चुकी है। माननीय प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति सहित अनेक राष्ट्रीय नेताओं ने उनके प्रयासों की प्रशंसा की है, वहीं दूरदर्शन और अन्य प्रमुख मीडिया संस्थानों ने भी उनके अभियान को व्यापक रूप से प्रसारित किया है।समारोह में बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रज़ा मुराद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर संजीव शर्मा तथा योगेंद्र मलिक (आशा किरण संस्थान) का विशेष योगदान रहा।डॉ. रघुराज प्रताप सिंह का यह सम्मान न केवल उनकी उपलब्धियों की पहचान है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि—“जहां संकल्प मजबूत हो, वहीं से परिवर्तन की शुरुआत होती है।”

