गोरखपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। बुधवार को सीएम योगी ने जिले में नवनिर्मित सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। नए सुरक्षा भवन पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाने में मददगार होंगे।
सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर में हैं और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर रहे हैं।
