लिया संकल्प: राजेश कुमार सिद्धार्थ
कमलापुर/सीतापुर।
डॉ. अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर कमलापुर क्षेत्र में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राजेश कुमार सिद्धार्थ (राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ आंबेडकर संवैधानिक महासंघ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस, 152 विधानसभा सिधौली, जनपद सीतापुर) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राजेश कुमार सिद्धार्थ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने भी बाबा साहब को नमन करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में राजेश कुमार सिद्धार्थ ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज के समय में उनकी शिक्षाएं और भी अधिक प्रासंगिक हो गई हैं। समाज में समानता, भाईचारा और शिक्षा का प्रसार ही बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलें और समाज में फैली कुरीतियों, भेदभाव एवं अशिक्षा को दूर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और समाज के कमजोर वर्गों को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका संविधान आज देश को एक मजबूत और लोकतांत्रिक आधार प्रदान करता है।
इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि वे बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
