सहजनवा गोरखपुर। थाना गीडा क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एक और मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को थानाध्यक्ष गीडा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, प्रार्थी की पत्नी नगर पंचायत सहजनवा वार्ड संख्या एक सहबाजगंज स्थित आराजी संख्या 555 रकबा 0.0830 हेक्टेयर की विधिक भूमिधर व काबिज दाखिल है। आरोप है कि माल्हनपार, टोला-जेठिका निवासी राजेंद्र पासी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है। राजेंद्र पासी ने उक्त आराजी में मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया है और प्रार्थी को उसकी ही जमीन पर कब्जा नहीं करने दे रहा।
पत्र में उल्लेख है कि राजेंद्र पासी ने आराजी संख्या 554 चकमार्ग पर भी कब्जा कर रखा है। पीड़ित ने बताया कि वह अनुसूचित जाति से है और विपक्षी द्वारा उसे धमकी दी जा रही है। उसने भूमि को कब्जा मुक्त कराने और भविष्य में हस्तक्षेप रोकने की मांग की है। थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया तहरीर प्राप्त हुई है जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
