जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं निवासी कु0 वृद्धि जायसवाल
ने माउंट लिट्रा जी स्कूल जौनपुर से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.6 % प्राप्त कर अपने स्कूल में द्वितीय टॉपर स्थान प्राप्त किया ।
बताते चलें कि कु0 वृद्धि जायसवाल, सुपुत्री शिव शंकर जायसवाल उर्फ रिंकू,
सुपौत्री ताड़कनाथ जायसवाल
निवासी- गंज पश्चिमी, मड़ियाहूं जनपद जौनपुर ने माउंट लिट्रा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर से सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 में सत्र 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.6 % अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में द्वितीय टॉपर रही तथा अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्रा के इस कामयाबी पर दादा ताड़़कनाथ जायसवाल ने वृद्धि जायसवाल को मिष्ठान खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
