सहजनवां, गोरखपुर तहसील सहजनवां क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन की तहसील इकाई सहजनवां के उपाध्यक्ष विष्णु दत्त शुक्ल ने थाना सहजनवां में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार, गोविंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पत्रकारिता पर अभद्र टिप्पणी की, जिससे पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।
पत्रकारों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इस प्रकार की टिप्पणी निंदनीय है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान अरुण मिश्रा, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, हामिद अंसारी, आधाराम मिश्रा, उपेंद्र कुमार त्रिपाठी, अनिल मिश्रा, प्रभात श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
पुलिस ने तहरीर मिलने की पुष्टि की है और जांच कर विधिक कार्रवाई की बात कही है।
