ट्रैक्टर मिक्सर मशीन के चपेट से वृद्ध की हुई थी मौत ।
पाली। नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन प्रभाकर दुबे ने ट्रैक्टर मिक्सर मशीन से एक दलित मृतक के पत्नी को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिया।जिस दौरान उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सभी जनता हमारे परिवार की तरह है हम उनके दुख सुख में सदैव भागीदार बने रहेंगे।
बतादे कि नगर पंचायत के वार्ड वेदमंदिर नगर नचनी के एक ईट भट्ठे के पास मिटटी मिलाने वाली मिक्सर मशीन ट्रैक्टर के चपेट में आने से नचनी निवासी चांद देव उर्फ चानू उम्र 65 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।थी जिसमें चांद देव अपने मोपेड गाड़ी से जसूलीपार सिवान में भूसा के लिए गए थे वापस आते समय कच्ची ईंट बनाने वाली मिक्सर मशीन ट्रैक्टर के साथ जा रही थी। इसी दौरान चालक का नियंत्रण बिगड़ने से बुजुर्ग पहिए के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिनका सर छत विक्षत हो गया हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया था।जिस पर चेयरमैन ने परिवार को समझा बुझाकर शांत कराया था।
